बिहार: खेत में काम कर रहे किसान दंपति पर ताना कट्टा, महिला ने हथियार छीनकर पुलिस को सौंपा

बिहार के गया जिले से एक बहादुरी भरी खबर सामने आयी है. आपसी विवाद में हथियार तानकर मारपीट करने वाले का सामना एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर किया और मारपीट करने वाले के इरादे को ध्वस्त किया. हथियार को छीनकर महिला ने पुलिस को सौंप दिया है.
बिहार के गया जिले से एक बहादुरी भरी खबर सामने आयी है. आपसी विवाद में हथियार तानकर मारपीट करने वाले का सामना एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर किया और मारपीट करने वाले के इरादे को ध्वस्त किया. हथियार को छीनकर महिला ने पुलिस को सौंप दिया है.
मारपीट के इस मामले में आरोपित कोइ और नहीं बल्कि पीड़ित पक्ष के रिश्तेदार ही हैं. बताया जा रहा है कि खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रही महिला व उनके पति पर कट्टा तानते हुए मारपीट करने की शिकायत बोधगया थाने में की गयी है.
शिकायत में कहा गया है कि पीड़ित महिला व उनके पति वीरेंद्र यादव दुबहल गांव के रहने वाले हैं. शुक्रवार की शाम को बोधगया थाना क्षेत्र में पड़नेवाली जमीन की जुताई करा रहे थे कि उनके एक रिश्तेदार व अन्य मौके पर पहुंच कर कट्टा तानते हुए मारपीट की.
महिला के रिश्तेदार हथियार लेकर उनके पास खेत में पहुंचे. इसके बाद महिला और उसके पति से मारपीट शुरू कर दी. आरोपित अरविंद यादव ने उन दोनों के उपर कट्टा तान दिया. लेकिन वो डरे नहीं और कीचड़ सने हुए खेत में ही हमलावरों से उलझ गए. इसके बाद सेवधर बिगहा के कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और अरविंद यादव के हाथ से कट्टे को लेकर उसके साथ बोधगया थाना पहुंचे.
हमलावरों से बरामद कट्टे को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस मामले में आवेदनकर्ता ने दुबहल गांव के ही पांच सहित अन्य को आरोपित बनाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




