गया जी: तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, आज से ठप रहेगा कचरा उठाव

Author Jitendra Mishra|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

हंगामा करते एजेंसी के कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया नगर निगम के कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण मंगलवार से कचरा उठाने का काम बंद कर दिया है. 120 ड्राइवर और 240 सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं. निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप है.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया जी नगर निगम में कार्यरत एजेंसी के ड्राइवरों और सफाई कर्मियों ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार से कचरा उठाव का कार्य बंद करने का निर्णय लिया है. कर्मचारियों का कहना है कि वेतन भुगतान नहीं होने के कारण अब काम करना संभव नहीं है.

विज्ञापन

120 ड्राइवर और 240 कर्मी होंगे हड़ताल पर

आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण एजेंसी को समय पर भुगतान नहीं मिला, जिससे करीब 120 ड्राइवर और 240 सफाई कर्मियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है. इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

निगम अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कर्मचारियों का आरोप है कि इस बार भी भुगतान में देरी का कारण निगम अधिकारियों द्वारा आवश्यक हस्ताक्षर नहीं किया जाना बताया जा रहा है. उनका कहना है कि बिना वेतन के काम करना संभव नहीं है और मंगलवार से कोई भी ड्राइवर या सफाई कर्मी ड्यूटी पर नहीं जाएगा.

बैठक में लिया आंदोलन का निर्णय

सोमवार शाम एजेंसी के कर्मियों ने नगर निगम की विकास शाखा में बैठक कर एकजुट होकर आंदोलन चलाने का फैसला लिया. कर्मचारियों ने कहा कि कचरा उठाव बंद होने से शहरवासियों को होने वाली परेशानी के लिए पूरी तरह नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन