दुकानों में प्रशासन की छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
दुकानों में प्रशासन की छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

घरेलू रसोई गैस के अवैध उपयोग पर सख्ती

विज्ञापन

घरेलू रसोई गैस के अवैध उपयोग पर सख्ती प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ बाजार में घरेलू रसोई गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई कर छापेमारी अभियान चलाया. सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मो सद्दाम हुसैन और बीपीआरओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने होटल, नाश्ता दुकानों समेत एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में जांच की. अचानक की गयी कार्रवाई से दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया. इस छापेमारी के दौरान टीम ने कई दुकानों में गैस सिलिंडर के उपयोग की जांच की और दुकानदारों को घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं करने की सख्त हिदायत दी. अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस केवल घरेलू उपयोग के लिए होती है, जबकि होटल या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का ही उपयोग किया जाना चाहिए. बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी दुकान या होटल में घरेलू रसोई गैस का उपयोग करते हुए पकड़ा गया, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी और प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. प्रशासन की कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में सतर्कता बढ़ गयी है. अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस तरह की छापेमारी अभियान जारी रहेगा, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन