मदनपुर में हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र यादव गिरफ्तार (पेज वन) मदनपुर(औरंगाबाद): प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली ने पूछताछ के क्रम में अपने संगठन की गतिविधियों से संबंधित कई जानकारियां पुलिस को दी है.गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मदनपुर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि वीरेंद्र यादव मदनपुर और देव थाना के सीमा पर स्थित मुड़गाड़ा गांव का रहने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर इसकी गिरफ्तारी जंगलतटीय इलाके से की गयी है. नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस सर्च अभियान चला रही थी. पुलिस पर इसने गोलीबारी की थी. इस पर धारा 379 भादवि 17 सीएल एक्ट ,40 बिहार माइनर मिनरल कन्वेंशन 1972 ,धारा के तहत मदनपुर थाना कांड संख्या 100/15 दर्ज किया गया था. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि 2006 में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में यह शामिल था. कई शीर्ष नक्सलियों के साथ इसकी गिरफ्तारी हुई थी.जेल जाने के बाद यह जब जेल से निकला तो फिर नक्सली संगठन में शामिल हो गया.यह लेवी वसूली का काम करता था और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है.जिसकी जानकारी इकटठी की जा रही है.उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ के उपरांत इसे जेल भेज दिया गया है.
मदनपुर में हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र यादव गिरफ्तार (पेज वन)
मदनपुर में हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र यादव गिरफ्तार (पेज वन) मदनपुर(औरंगाबाद): प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली ने पूछताछ के क्रम में अपने संगठन की गतिविधियों से संबंधित कई जानकारियां पुलिस को दी है.गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मदनपुर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement