ePaper

बिहार के गया जी में बड़ा हादसा, फल्गु नदी में डूबने से 5 बच्चों की मौत

Updated at : 25 Sep 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

गया जिले में फल्गु नदी में डूबने से 5 स्कूली छात्रों की मौत

Bihar News: बिहार के गया जिले में बेलागंज और खिजरसराय सीमा पर फल्गु नदी में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. परीक्षा देने के बाद नहाने गए पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक छात्र सुरक्षित बचा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के गया जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 5 स्कूली छात्रों की जान चली गई. यह हादसा बेलागंज और खिजरसराय की सीमा पर स्थित फल्गु नदी में हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक सभी बेलागंज के वाजितपुर गांव के रहने वाले थे.

परीक्षा के बाद नहाने गए थे सभी

बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा देने के बाद नदी में नहाने गए थे. कुल 6 किशोर नदी में उतरे, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण 5 छात्र गहरे पानी में फंस गए. स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और 1 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली, लेकिन 5 छात्रों को नहीं बचाया जा सका.

तत्काल राहत और अस्पताल में भर्ती

डूबे छात्रों को पहले खिजरसराय पीएचसी लाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार, दो छात्रों ने मगध मेडिकल कॉलेज, गया में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, अन्य तीन छात्रों की मौत दूसरे अस्पतालों में हुई. इस हादसे ने पूरे गांव में शोक और हाहाकार मचा दिया है.

Also Read: कैमूर को CM नीतीश ने दी 980 करोड़ की सौगात, जिले में विकास की बहार

खबर अपडेट हो रही है

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन