आरा कोर्ट बलास्‍ट : 10 दिन पहले ही हुई थी अमित की शादी

Published at :24 Jan 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
आरा कोर्ट बलास्‍ट : 10 दिन पहले ही हुई थी अमित की शादी

शाहपुर/बिहिया : आरा सिविल कोर्ट में हुए बम धमाके में शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ़ गांव निवासी व बिहार पुलिस के जवान अमित कुमार की मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, तो अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया़ सभी परिजन आरा रवाना हो गये. मृत जवान के घर मातमी सन्नाटा पसरा रहा़ वहीं […]

विज्ञापन

शाहपुर/बिहिया : आरा सिविल कोर्ट में हुए बम धमाके में शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ़ गांव निवासी व बिहार पुलिस के जवान अमित कुमार की मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, तो अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया़ सभी परिजन आरा रवाना हो गये.

मृत जवान के घर मातमी सन्नाटा पसरा रहा़ वहीं ग्रामीण पूरी घटना के बारे में पता लगाने में जुटे रह़े बताया जाता है कि उक्त जवान की अभी दस दिन पहले ही शादी हुई थी़ इस घटना के बाद मृत जवान की पत्नी मधु देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है. वहीं मृत जवान के पिता हरेकृष्ण राम और मां की आंखें पथरा गयी है़

ग्रामीण देर शाम तक गांव में शव आने का इंतजार कर रहे थ़े पंचायत के मुखिया सतीश कुमार भट्ट ने बताया कि उक्त जवान काफी मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ था़ परिजनों और ग्रामीणों को उससे काफी उम्मीद थी़ मुखिया ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन