समाहरणालय के पास का झरना चालू

Published at :27 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय के पास का झरना चालू

राजेश स्टोर के जिम्मे होगी झरने की देखरेख व्यवसायियों ने मांगा जिला प्रशासन से सहयोग संवाददाता, गया जिला समाहरणालय स्थित झरना सोमवार को चालू हो गया. इस झरने की देखरेख राजेश स्टोर नामक दुकान के जिम्मे है . प्रतिष्ठान के सदस्यों ने सोमवार को मजदूर लगा कर झरने की मरम्मत करायी. इसके बाद झरना चालू […]

विज्ञापन

राजेश स्टोर के जिम्मे होगी झरने की देखरेख व्यवसायियों ने मांगा जिला प्रशासन से सहयोग संवाददाता, गया जिला समाहरणालय स्थित झरना सोमवार को चालू हो गया. इस झरने की देखरेख राजेश स्टोर नामक दुकान के जिम्मे है . प्रतिष्ठान के सदस्यों ने सोमवार को मजदूर लगा कर झरने की मरम्मत करायी. इसके बाद झरना चालू कराया. प्रतिष्ठान के राजेश जैन ने बताया कि यह झरना शहर के धरोहरों में से एक है. शहरवासियों की जिम्मेदारी है कि वह भी शहर की सुंदरता बढ़ाने व बनाये रखने में अपनी भूमिका निभाएं. उन्होंने झरनों की देखभाल में जिला प्रशासन से सहयोग भी मांगा है. श्री जैन ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि असामाजिक तत्व झरने को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे, तो इसका सौंदर्यीकरण और भी बेहतर तरीके से कराया जा सकता है. कुछ दिनों में झरना परिसर में रोशनी आदि का भी इंतजाम हो जायेगा. इधर, राय काशीनाथ मोड़ स्थित झरने की भी साफ-सफाई व मरम्मत घराना एसोसिएट्स की तरफ से करा दिया गया है. यह झरना भी एक-दो दिनों में चालू करने की बात प्रतिष्ठान कह रहा है. पार्षद ने जतायी खुशी झरना के चालू होने पर पार्षद लालजी प्रसाद ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि शहर सबका है. इसे सुंदर बनाने में सबकी भूमिका होनी चाहिए. शहर के व्यवसायियों ने की यह पहल सराहनीय है. इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी. इधर, सेंट्रल बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डीके जैन ने भी व्यवसायियों के इस पहल की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि अन्य झरनों के भी रख-रखाव के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठान आगे आयें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन