बिना सिगनल के क्रॉसिंग के पास पहुंची ट्रेन

एनएच 83 पर दोनों ओर लग गयी वाहनों की कतार आधे घंटे तक लगा रहा जाम प्रतिनिधि, बेलागंजपटना से गया जा रही इएमयू 63247 पैसेंजर ट्रेन के बगैर सिगनल के बारा रेलवे क्रॉसिंग के पास आ जाने से एनएच-83 से गुजरने वाले वाहन चालकों व यात्रियों में हड़कंप मच गया. यह घटना सोमवार को 12 […]
एनएच 83 पर दोनों ओर लग गयी वाहनों की कतार आधे घंटे तक लगा रहा जाम प्रतिनिधि, बेलागंजपटना से गया जा रही इएमयू 63247 पैसेंजर ट्रेन के बगैर सिगनल के बारा रेलवे क्रॉसिंग के पास आ जाने से एनएच-83 से गुजरने वाले वाहन चालकों व यात्रियों में हड़कंप मच गया. यह घटना सोमवार को 12 बजे की है. इस दौरान गया-पटना एनएच-83 के बारा रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों तरफ से सड़क पर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गयी. इसके कारण एनएच पर करीब आधे तक जाम लग गया. सूचना पर पहुंचे चाकंद ओपी अध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी ने सशस्त्र बल के सहयोग से जाम हटवाया. चाकंद रेलवे स्टेशन के प्रबंधक सत्येंद्र नारायण ने बताया कि सोमवार को पटना से गया जा रही 63247 अप ट्रेन को चाकंद से गया के लिए रवाना किया गया. लेकिन, सिगनल लाल था. ड्राइवर ने आउटर सिगनल पर एक मिनट के लिए ट्रेन को रोकने के बाद पुन: आगे बढ़ा दिया. उस समय बारा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक खुला था व एनएच-83 पर वाहन गुजर रहे थे. इसके कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, विभागीय प्रावधान के तहत अगर सिगनल लाल है तो ट्रेन को आउटर के पास एक मिनट रोक कर फिर ट्रेन को धीरे-धीरे क्रॉसिंग के पास तक लाने के बाद फाटक को बंद करवा कर आगे ले जाना है. लेकिन, लोगों को नियम व प्रावधान की जानकारी नहीं होने से बारा रेलवे क्रॉसिंग पर ऐसी स्थिति बन गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










