घाटों को समतल करने का निर्देश

Published at :27 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
घाटों को समतल करने का निर्देश

फोटो पूर्व मेयर ने लिया अपने वार्ड के छठ घाटों का जायजा गोविंदपुर सूर्य मंदिर तालाब की स्थिति पर नाराजगी जतायीजल्द से जल्द रास्ता बनाने व सफाई करने का दिया निर्देशसंवाददाता, गया पूर्व मेयर विभा देवी ने सोमवार को अपने वार्ड के रामशिला घाट व गोविंदपुर सूर्य मंदिर तालाब की साफ-सफाई का जायजा लिया. विभा […]

विज्ञापन

फोटो पूर्व मेयर ने लिया अपने वार्ड के छठ घाटों का जायजा गोविंदपुर सूर्य मंदिर तालाब की स्थिति पर नाराजगी जतायीजल्द से जल्द रास्ता बनाने व सफाई करने का दिया निर्देशसंवाददाता, गया पूर्व मेयर विभा देवी ने सोमवार को अपने वार्ड के रामशिला घाट व गोविंदपुर सूर्य मंदिर तालाब की साफ-सफाई का जायजा लिया. विभा देवी पहले रामशिला घाट गयीं और कर्मचारियों को जल्द से जल्द पूरे क्षेत्र को साफ करने का निर्देश दिया. उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए घाट को समतल बनाने को कहा. पूर्व मेयर ने गोविंदपुर सूर्य मंदिर तालाब की स्थिति पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि यहां पर अब तक साफ-सफाई नहीं करायी गयी. तालाब के चारों तरफ गंदगी फैली है. पानी को भी साफ नहीं किया गया है. तालाब में उतरने के लिए रास्ता भी नहीं बनाया गया है. ऐसे में छठ व्रतियों को परेशानी होगी. पूर्व मेयर ने वहां मौजूद सफाई निरीक्षक को जल्द से जल्द व्यवस्था ठीक करने को कहा. हालांकि, पूर्व मेयर ने कुल मिला कर शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई को संतोषजनक बताया. उन्होंने कहा कि मुख्य घाटों पर कामकाज हो रहा है. छोटे घाटों व तालाबों पर ध्यान देने की जरूरत है. शहर के व्यवसायियों को दिया धन्यवाद पूर्व मेयर ने शहर के झरनों के रख-रखाव की जिम्मेवारी लेनेवाले व्यवसायियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने में व्यवसायी भी आगे आये हैं. यह प्रशंसनीय है. इसी तरह अन्य व्यवसायी व संपन्न लोग शहर की धरोहरों व सार्वजनिक संपत्ति की हिफाजत के लिए आगे आयें, तो शहर स्वत: ही खूबसूरत हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन