दंगल में पटना के विजय यादव अव्वल

फोटो-प्रतिनिधि, वजीरगंजप्रखंड के केनारचट्टी-बरबिगहा में गोवर्धन पूजा के मौके पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समाजसेवी अनिल यादव द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में गया, नवादा , नालंदा , जमुई व पटना सहित झारखंड के बोकारो, गिरिडीह व धनबाद आदि जिले के दिग्गज पहलवानों ने भाग लिया. इस मौके पर बतौर अतिथि पूर्व विधायक अवधेश […]
फोटो-प्रतिनिधि, वजीरगंजप्रखंड के केनारचट्टी-बरबिगहा में गोवर्धन पूजा के मौके पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समाजसेवी अनिल यादव द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में गया, नवादा , नालंदा , जमुई व पटना सहित झारखंड के बोकारो, गिरिडीह व धनबाद आदि जिले के दिग्गज पहलवानों ने भाग लिया. इस मौके पर बतौर अतिथि पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह व जिला पर्षद के उपाध्यक्ष शीतल यादव भी उपस्थिति हुए. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पहलवानी के बेजोड़ करतब दिखाये. निर्णायक की भूमिका में विनोद पहलवान, उमेश यादव व शिवनाथ सिंह चन्द्रवंशी थे. प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी में विजय यादव (पटना) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उन्हें दुधारू भैंस व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया. द्वितीय श्रेणी में मंटू यादव (बोकारो) व तृतीय श्रेणी में (रफीगंज, औरंगाबाद) के कपिल यादव रहे. इन्हें पुरस्कार स्वरूप दुधारुभैंस व सिल्वर मेडल दिया गया. इसके अलावा जमुई , सिकंदरा , गिरिडीह , धनबाद , रांची व गया के पहलवानों को अच्छा प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. सभी विजेता पहलवानों के बीच मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह व शीतल यादव ने संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरण किया. इस मौके पर भोला बाबू उर्फ बड़ा बच्चा, बच्चन यादव , विवेक कुमार सिंह , वीरेंद्र चौधरी , राजकुमार पंडित , रामा राजवंशी , डॉ अमर सिंह सिरमौर, दिलीप यादव व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










