शव बरामद, नाक, कान काट चेहरे में छिड़का हुआ है तेजाब भी

Published at :26 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
शव बरामद, नाक, कान काट चेहरे में छिड़का हुआ है तेजाब भी

खिजरसराय/बथानी.बथानी थाना क्षेत्र के सियारभुका गांव के समीप पैमार नदी से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को शव बरामद किया. बरामद शव की शिनाख्त सियारभुका गांव के चंद्रिका यादव के 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त न होने पाये, इसके […]

विज्ञापन

खिजरसराय/बथानी.बथानी थाना क्षेत्र के सियारभुका गांव के समीप पैमार नदी से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को शव बरामद किया. बरामद शव की शिनाख्त सियारभुका गांव के चंद्रिका यादव के 30 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गयी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त न होने पाये, इसके लिए चेहरे पर तेजाब छिड़का हुआ था. मृतक का नाक व कान भी काटा हुआ है. मृतक के कमर पर एक छेद भी है. गांव वालों के अनुसार विजय गोवर्धन पूजा के मौके पर मौलानगर में होने वाले कुश्ती प्रतियोगिता को देखने गया था. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. मृतक पूर्व विधायक किशोरी यादव का गोतिया था व रिश्ते में भतीजा बताया जाता है. मौत के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी है. थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन