सीयूबी की कुव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

Published at :26 Sep 2014 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
सीयूबी की कुव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूबी) के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए गुरुवार को प्रदर्शन किया. विश्वविद्यालय परिसर में ही विरोध जता रहे छात्रों ने कहा कि सीयूबी में कई समस्याएं हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन किसी भी समस्या पर गंभीर नहीं है. कई बार कहने के बाद भी छात्रों के हित का ख्याल […]

विज्ञापन

बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूबी) के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए गुरुवार को प्रदर्शन किया. विश्वविद्यालय परिसर में ही विरोध जता रहे छात्रों ने कहा कि सीयूबी में कई समस्याएं हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन किसी भी समस्या पर गंभीर नहीं है. कई बार कहने के बाद भी छात्रों के हित का ख्याल नहीं रखा जाता है.

छात्रों ने कहा कि सीयूबी की गया शाखा में कभी भी कुलपति नहीं आये हैं, जबकि छात्रों ने बार-बार अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है. छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर पूरे दिन का पठन-पाठन ठप रखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन