मालगोदाम से तीन अपराधी गिरफ्तार

Published at :25 Sep 2014 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
मालगोदाम से तीन अपराधी गिरफ्तार

गया शहर में लूटपाट व चोरी करने की योजना बनाते हुए मंगलवार की देर रात कोतवाली थाने की पुलिस ने माल-गोदाम के पास से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से तीन मोबाइल, चाकू, नशीला पदार्थ व चिलम सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं. कोतवाली इंस्पेक्टर उदय शंकर ने बताया कि पकड़े […]

विज्ञापन

गया शहर में लूटपाट व चोरी करने की योजना बनाते हुए मंगलवार की देर रात कोतवाली थाने की पुलिस ने माल-गोदाम के पास से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से तीन मोबाइल, चाकू, नशीला पदार्थ व चिलम सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं.

कोतवाली इंस्पेक्टर उदय शंकर ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों की पहचान पटना जिले के शास्त्री नगर थाने के श्रीराम गली-पटेल नगर के सुधीर गुप्ता के बेटे धनंजय गुप्ता उर्फ बिट्टू, पाटलिपुत्र थाने के मिथिला कॉलोनी के रोड नंबर-पांच के विनोद रजक के बेटे अमित कुमार व राजीव नगर थाने के आशियाना स्थित नव विकास कॉलोनी-फेस नंबर एक के पास रहनेवाले बहादुर सिंह के बेटे बबलू कुमार के रूप में की गयी है. बबलू का एक ठिकाना जहानाबाद जिले के टेहटा थाने के पुरानी शिव मंदिर के पास भी है. पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. तीनों का आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए पटना व जहानाबाद जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है.
मालगोदाम इलाके में छिपे थे तीनों अपराधी : इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों अपराधी मालगोदाम इलाके में एक ठेले के पास छिपे थे. उसी समय उस राह से गुजर रहे सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार व उनकी टीम की नजर अपराधियों पर पड़ी. पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे. लेकिन, कोतवाली थाने के दारोगा जय प्रकाश तिवारी सहित उनकी टीम ने तीनों को पकड़ लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन