फतेहपुर में नालंदा की युवती की हत्या

Published at :23 Sep 2014 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
फतेहपुर में नालंदा की युवती की हत्या

फतेहपुर : गया जिले के फतेहपुर थाने के बरसीमा गांव की पथलौटिया पइन से सोमवार की सुबह एक विवाहित युवती का शव बरामद किया गया. उसके माथे पर चोट के निशान थे. नालंदा जिले से यहां पहुंचे युवती के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इससे पहले फतेहपुर थाने की पुलिस ने शव […]

विज्ञापन

फतेहपुर : गया जिले के फतेहपुर थाने के बरसीमा गांव की पथलौटिया पइन से सोमवार की सुबह एक विवाहित युवती का शव बरामद किया गया. उसके माथे पर चोट के निशान थे. नालंदा जिले से यहां पहुंचे युवती के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इससे पहले फतेहपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

पुलिस ने शव से नालंदा महिला कॉलेज का प्रवेश पत्र बरामद किया है. युवती बीए पार्ट वन में पढ़ती थी. पुलिस ने बताया कि प्रवेश पत्र के आधार पर युवती की पहचान नालंदा जिले के रहुई की रहनेवाली राजश्री सिन्हा के रूप में की गयी. नालंदा पुलिस से संपर्क कर परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. नालंदा पुलिस ने बताया कि युवती रामलखन प्रसाद के घर ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रही थी. वह नालंदा जिले के गिरियक थाने के चोरसीमा गांव के अनिल प्रसाद की बेटी थी. वर्ष 2012 में उसकी शादी नालंदा जिले के ही दीपनगर थाने के सिपहा गांव के अमृतेश्वर प्रसाद अग्रवाल के साथ हुई थी.

दुष्कर्म की आशंका पर पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट हो पायेगा. सोमवार की रात फतेहपुर थाना पहुंचे युवती के पिता अनिल प्रसाद ने अपने दामाद अमृतेश्वर प्रसाद अग्रवाल, उसकी बहन व बहनोई धीरज कुमार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि दारोगा का फॉर्म भरवाने के नाम पर उनकी बेटी की गया लाकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन