मौसम : धूप खिली, पर शाम से बढ़ी कनकनी

Updated at : 13 Jan 2020 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम : धूप खिली, पर शाम से बढ़ी कनकनी

काेहरा अभी छाये रहने की आशंका गया : माैसम सुहाना था. रविवार काे धूप भी खिली पर शाम से कनकनी बढ़ गयी. रात में कुहासा भी छाया रहा. हालांकि काेहरा अभी छाये रहने की संभावना जतायी गयी है. रात में कनकनी भी बरकरार रहेगी. रविवार काे गया का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री व अधिकतम तापमान […]

विज्ञापन
काेहरा अभी छाये रहने की आशंका
गया : माैसम सुहाना था. रविवार काे धूप भी खिली पर शाम से कनकनी बढ़ गयी. रात में कुहासा भी छाया रहा. हालांकि काेहरा अभी छाये रहने की संभावना जतायी गयी है.
रात में कनकनी भी बरकरार रहेगी. रविवार काे गया का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार काे गया का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री व अधिकतम 18.0 डिग्री सेल्सियस था.
शनिवार की तुलना में रविवार काे न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़का है जबकि अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर गया है. माैसम वैज्ञानिक के मुताबिक तापमान में सुधार की उम्मीद साेमवार काे भी नहीं है. हालांकि माैसम के साफ रहने की संभावना जतायी गयी है. शाम से सुबह तक काेहरा छाया रहेगा. अभी सर्दी खूब महसूस हाेगी. धूप खिलने से बाजार में खूब चहल-पहल भी देखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन