मालिनी अवस्थी के सुराें से 17 काे सजेगा फल्गु महाेत्सव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : सुर सलिला कला संस्थान, गया की आेर से इस बार फल्गु महाेत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयाेजन करने की याेजना है. 17 नवंबर काे हाेनेवाले इस कार्यक्रम में सुर, लय व ताल की लहरियाें पर पद्मश्री मालिनी अवस्थी की गायकी से शहर हाेगा गुलजार. मालिनी अवस्थी इससे पहले तपाेवन महाेत्सव में गया आ […]
विज्ञापन
गया : सुर सलिला कला संस्थान, गया की आेर से इस बार फल्गु महाेत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयाेजन करने की याेजना है. 17 नवंबर काे हाेनेवाले इस कार्यक्रम में सुर, लय व ताल की लहरियाें पर पद्मश्री मालिनी अवस्थी की गायकी से शहर हाेगा गुलजार. मालिनी अवस्थी इससे पहले तपाेवन महाेत्सव में गया आ चुकीं हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
सुर सलिला कला संस्थान के अधिकारी चर्चित शास्त्रीय, उप शास्त्रीय गायक राजेंद्र सिजुआर उर्फ राजन सिजुआर ने बताया कि यह कार्यक्रम विष्णुपद मंदिर के बाहरी परिसर में हाेगा.
इसकी तैयारी काे लेकर बुधवार काे बैठक हुई. बैठक में संस्थान के अधिकारी, सदस्य, संगीत प्रेमी जुटे थे, जिन्हाेंने कार्यक्रम के आयाेजन की रूप-रेखा तैयार की.
विदेशाें में भी मालिनी अवस्थी दे चुकी हैं प्रस्तुति
मालिनी अवस्थी फल्गु महोत्सव के मंच से शास्त्रीय संगीत ,उप शास्त्रीय गजल, लोकगीत ,झूमर व अन्य गीतों की प्रस्तुतियां देंगी. मालिनी अवस्थी को देश के विभिन अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका हैं.
उन्हाेंने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सांस्कृतिक मंचाें पर प्रस्तुति देकर देश का मान बढ़ाया है. इनके अलावा इस मंच से अन्य कलाकाराें की प्रस्तुति भी हाेगी. बैठक में पंडित राजन सिजुआर ,पंडित रवि आचार्य ,महेश लाल गुप्त, महेश लाल हल , दिनेश मउआर , पंडित संतोष कटरियार, पंडित अमर नाथ धाेकड़ी व अन्य संगीत प्रेमी माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन