वाराणसी तक नहीं जायेंगे थाई स्माइल के विमान
बोधगया :बैंकॉक से गया होते वाराणसी के लिए उड़ान भर रहे थाई स्माइल के विमान अब वाराणसी तक नहीं जायेंगे और गया से ही बैंकॉक के लिए वापस लौट जायेंगे. थाई स्माइल विमानन कंपनी ने विंटर सीजन का शेड्यूल जारी किया है और इसमें बैंकॉक से गया व वापस बैंकॉक के लिए उड़ान भरने की […]
बोधगया :बैंकॉक से गया होते वाराणसी के लिए उड़ान भर रहे थाई स्माइल के विमान अब वाराणसी तक नहीं जायेंगे और गया से ही बैंकॉक के लिए वापस लौट जायेंगे. थाई स्माइल विमानन कंपनी ने विंटर सीजन का शेड्यूल जारी किया है और इसमें बैंकॉक से गया व वापस बैंकॉक के लिए उड़ान भरने की टाइमिंग अंकित की गयी है.
आपके शहर में
27 अक्तूबर से अगामी 28 मार्च, 2020 तक थाई स्माइल का विमान हर दिन दोपहर दो बजे बैंकॉक से गया पहुंचेगा व तीन बजे वापस बैंकॉक के लिए रवाना हो जायेगा. इससे पहले यह विमान गया से वाराणसी व उसके बाद बैंकॉक के लिए उड़ान भर रहा था. वैसे, गया से वाराणसी के लिए एयर इंडिया का एक व इंडिगो एयरलाइंस का विमान उड़ान भर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए