डांसर मामले में कोर्ट ने मांगी केस डायरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : रांची से बोधगया के एक होटल में आयी चार डांसरों से दुर्व्यवहार व दो के साथ दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने सुनवाई के बाद केस डायरी की मांग की. वेकेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपर जिला व सत्र न्यायाधीश (सप्तम) नम्रता तिवारी की अदालत में बोधगया थाना कांड संख्या 434 […]
विज्ञापन
गया : रांची से बोधगया के एक होटल में आयी चार डांसरों से दुर्व्यवहार व दो के साथ दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने सुनवाई के बाद केस डायरी की मांग की. वेकेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपर जिला व सत्र न्यायाधीश (सप्तम) नम्रता तिवारी की अदालत में बोधगया थाना कांड संख्या 434 /2019 के चार आरोपितों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई.
विज्ञापन
इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से कमलेश कुमार व अभियोजन पक्ष की ओर से अरविंद कुमार ने बहस की. गौरतलब है कि इस मामले की शिकायतकर्ता डांसर ने बोधगया थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.
उसके बाद इन चारों डांसरों का अदालत में धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज किया गया था. इस मामले में कुल छह लोगों को आरोपित बनाया गया था. इसमें रिजेंसी होटल के मालिक सुरेश साव, विक्की कुमार, मुरारी सिंह व दीपक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गयी थी. दो आरोपित फिलहाल जेल में है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन