गया जी : वजीरगंज में पोखर ने छीन ली 13 साल के विक्रम की जिंदगी, नहाने के दौरान डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो अस्पताल परिसर में मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनैनी गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब 13 वर्षीय विक्रम की पोखर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. विक्रम दोस्तों के साथ बिना बताए नहाने गया था. सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे और विक्रम को गहरे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, वजीरगंज. थाना क्षेत्र के मनैनी गांव में रविवार की सुबह पोखर में नहाने के दौरान पानी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर विक्रम कुमार की मौत हो गयी. विक्रम नवम वर्ग का छात्र था और मनैनी निवासी लल्लू मिस्त्री का पुत्र था. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

दोस्तों के साथ बिना बताए पोखर में नहाने गया था विक्रम

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की सुबह करीब नौ बजे विक्रम कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ घर में बिना किसी को बताये गांव के पोखर में नहाने चला गया था. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देख साथ गया किशोर घबरा गया और इसकी जानकारी देने के लिए गांव की ओर भागा.

सूचना मिलते ही पोखर पर जुटे ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण पोखर के पास पहुंचे. ग्रामीणों ने विक्रम की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद उसे पोखर से बाहर निकाला गया. इसके बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरगंज लेकर पहुंचे.

फोटो अस्पताल परिसर में मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
फोटो अस्पताल परिसर में मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरगंज में चिकित्सकों ने जांच के बाद विक्रम को मृत घोषित कर दिया. किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना से गांव के लोग भी गमगीन हैं.

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

विक्रम की मौत से उसके माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक किशोर की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जानकारी

किशोर की मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गयी है. पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई में लगी है. घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक का माहौल है.

ALSO READ : गया जी: गुरुआ में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, अकौथरा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन