Bihar: गया के बाराचट्टी में नक्सलियों ने मचाया तांडव, जेसीबी-ट्रैक्टर फूंके
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : बिहार के गया में नक्सलियों का तांडव देखने को मिला है. जानकारी के अनुसार जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में भोक्ताडीह और जयगीर के बीच में सड़क के निर्माण में लगे जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. हालांकि इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की […]
विज्ञापन
गया : बिहार के गया में नक्सलियों का तांडव देखने को मिला है. जानकारी के अनुसार जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में भोक्ताडीह और जयगीर के बीच में सड़क के निर्माण में लगे जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. हालांकि इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात करीब 30 की संख्या में नक्सली यहां पहुंचे और तीन जेसीबी और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देकर नक्सली नारे लगाते हुए निकल गये. देर रात हुई इस घटना से लोगों में भय का माहौल है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन