गया : खराब मौसम के कारण खेत में उतरा मोदी और रामविलास का हेलीकॉप्टर

बोधगया (गया) : नवादा से सभा को संबोधित कर बेलागंज लौट रहे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हेलीकॉप्टर आपात स्थित में खेत में उतारा गया. मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक आयी आंधी के कारण हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया. पायलट ने सूझ-बूझ के साथ नीचे परती जमीन की तलाश […]
बोधगया (गया) : नवादा से सभा को संबोधित कर बेलागंज लौट रहे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का हेलीकॉप्टर आपात स्थित में खेत में उतारा गया. मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक आयी आंधी के कारण हेलीकॉप्टर अनियंत्रित हो गया.
पायलट ने सूझ-बूझ के साथ नीचे परती जमीन की तलाश की और मुहाने नदी के किनारे बतसपुर गांव के बधार में गेहूं के फसल के बीच एक परती खेत में हेलीकॉप्टर को लैंड करा दिया. आंधी के शांत होने के करीब 45 मिनट बाद पुन: हेलीकाॅप्टर उड़ा. इस दौरान दोनों नेता हेलीकॉप्टर में ही बैठे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




