सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर
गया : मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें एक युवक को पटना रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान दोमुहान के पास के रहनेवाले अजय कुमार व राहुल कुमार के रूप में की गयी. आसपास के ग्रामीणों ने […]
गया : मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें एक युवक को पटना रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान दोमुहान के पास के रहनेवाले अजय कुमार व राहुल कुमार के रूप में की गयी. आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़पुर गांव के पास दो बाइको की टक्कर में दो युवक घायल हो गये.
आपके शहर में
घायल युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया. वहीं हरिओ गांव के पास ट्रैक्टर व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान बाइपास के घुघड़ीटांड के रहनेवाो मो. साजिद के रूप में की गयी. हरिओ के एक युवक ने घायल युवक को अपने वाहन से मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचाया.
लेकिन, डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. घायलों के परिजनों को फोन कर सूचना दी गयी है. गौरतलब है कि होली के दिन जिले के अलग-अलग इलाके में सड़क हादसे के कई मामले हुए. इस दौरान अधिकतर सरकारी अस्पतालों काफी भीड़ दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए