गया : वृद्ध ने हथियार के बल पर विवाहिता से किया दुष्कर्म

गया : विवाहिता के साथ एक वृद्ध द्वारा धारदार हथियार (हसुआ) के बल पर दुष्कर्म करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया. महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पिछले 11 फरवरी की बतायी जा रही है. इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक सह इमामगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इमामगंज थाना […]
गया : विवाहिता के साथ एक वृद्ध द्वारा धारदार हथियार (हसुआ) के बल पर दुष्कर्म करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया. महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पिछले 11 फरवरी की बतायी जा रही है. इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक सह इमामगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र के बड़की परसिया गांव निवासी 65 वर्षीय चमारी महतो ने गांव की ही एक महिला के साथ धारदार हथियार का भय दिखा कर गांव के पास ही ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
उन्होंने बताया कि यह दुष्कर्म की घटना पिछले 11 फरवरी की दोपहर उस समय की है, जब महिला दैनिक उपयोग का सामान लाने बाजार जा रही थी. पीड़ित महिला को मेडिकल चेकअप के लिए मुख्यालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. इधर, घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी थी.
लेकिन, पुलिस द्वारा शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होते देख बुधवार को सैकड़ों महिलाएं थाने में आकर आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए दबाव बनाया. इधर, आक्रोशित महिलाओं को देख कर पुलिस ने बड़की परसिया गांव जाकर अारोपित चमारी महतो को गिरफ्तार कर थाने में ले आया. इसके बाद महिलाएं शांत हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




