गया : गया से होकर जल्द दौड़ेंगी 160 किमी स्पीड की ट्रेनें

गया : गया रेलवे स्टेशन ए-वन स्टेशन में गिना जाता है. इसलिए गया में रेलयात्रियों को हर वह सुविधा दी जायेगी, ताकि सफर में कोई परेशानी न हो. साथ ही गया से गुजरनेवाली महत्वपूर्ण ट्रेनें जल्द ही 160 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी. ये बातें मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सक्सेना ने कहा. उन्होंने […]
गया : गया रेलवे स्टेशन ए-वन स्टेशन में गिना जाता है. इसलिए गया में रेलयात्रियों को हर वह सुविधा दी जायेगी, ताकि सफर में कोई परेशानी न हो. साथ ही गया से गुजरनेवाली महत्वपूर्ण ट्रेनें जल्द ही 160 किमी की स्पीड से दौड़ेंगी. ये बातें मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सक्सेना ने कहा.
उन्होंने कहा कि फिलहाल 160 किमी की स्पीड वाली ट्रेनें दिल्ली से बनारस के बीच चल रही हैं. रेलवे अपने जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटता है. वह लगातार रेलयात्रियों की सुविधा देने की बात करता है. इस एरिया के लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जायेगी. उन्होंने कहा कि आगे भी रेल यात्रियों को सुविधा दी जायेगी. डीआरएम ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों का सबसे पहला काम रेलयात्रियों की सेवा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




