गया : श्रद्धा किसी धर्म से हो, पर सभी धर्मों का करें सम्मान : दलाई लामा

Updated at : 25 Dec 2018 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
गया : श्रद्धा किसी धर्म से हो, पर सभी धर्मों का करें सम्मान : दलाई लामा

बोधगया (गया) : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने सोमवार को कालचक्र मैदान में हजारों बौद्ध लामाओं, भिक्षुओं व विभिन्न देशों के अनुयायियों को मानवता का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि श्रद्धा चाहे किसी भी धर्म के प्रति रखें, पर हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. चाहे जिस भी धर्म में आपकी श्रद्धा हो, उसका […]

विज्ञापन

बोधगया (गया) : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने सोमवार को कालचक्र मैदान में हजारों बौद्ध लामाओं, भिक्षुओं व विभिन्न देशों के अनुयायियों को मानवता का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि श्रद्धा चाहे किसी भी धर्म के प्रति रखें, पर हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. चाहे जिस भी धर्म में आपकी श्रद्धा हो, उसका मन से पालन करना चाहिए. बौद्ध धर्मगुरु ने कहा कि सभी धर्मों में प्रेम, मैत्री व करुणा का भाव समाहित है.

उन्होंने अपनी टीचिंग में कहा कि संयोग से यह देखा जा रहा है कि धर्म के नाम पर लोगों में मार-काट मची है. यह मानवता के लिए ठीक नहीं है. सभी धर्मों में प्रेम का सार बताते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन नालंदा परंपरा को देखें, तो अहिंसा ही सर्वोपरि था. कहा कि मानव सेवा क्रिश्चियन धर्म में भी है. उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में अहिंसा समाहित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन