गया : कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2018 9:04 AM

विज्ञापन

गया : गया-धनबाद रेलखंड स्थित गुरपा स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो भागों में बंट गयी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह छह बजे गोमो से मुगलसराय की ओर जा रही इसीजी एचटीएम मालगाड़ी जैसे ही गुरपा स्टेशन पहुंची, तो उसका कपलिंग टूट गया. मालगाड़ी के ड्राइवर घटना […]

विज्ञापन

गया : गया-धनबाद रेलखंड स्थित गुरपा स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो भागों में बंट गयी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह छह बजे गोमो से मुगलसराय की ओर जा रही इसीजी एचटीएम मालगाड़ी जैसे ही गुरपा स्टेशन पहुंची, तो उसका कपलिंग टूट गया. मालगाड़ी के ड्राइवर घटना की सूचना गया व कोडरमा के अधिकारियों को दी. वहीं, गया-कोडरमा रेलखंड स्थित टनकुप्पा स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन