बोधगया : बूथ स्तर पर पार्टी को करें मजबूत : संजय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोधगया : संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है. इसलिए सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर ऐसे सक्रिय व युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जाेड़े, जो संगठन को आगे ले जाये. यह बातें युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहीं. वह रविवार को होटल महामाया […]

विज्ञापन
बोधगया : संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है. इसलिए सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर ऐसे सक्रिय व युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जाेड़े, जो संगठन को आगे ले जाये. यह बातें युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहीं.
वह रविवार को होटल महामाया में युवा जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे. इस बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व टिकारी विधायक अभय कुशवाहा ने की. इसके पहले युवा जदयू के जिलाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष को भगवान विष्णु का चरण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.
युवाओं के लिए कई योजनाएं चला रही सरकार : राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि युवा तरक्की कर सके. इन योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए भी हमें युवा कार्यकर्ताओं की जरूरत है. इसलिए पार्टी के अंदर युवाओं को कई जिम्मेदारियां दी जा रही है. उन्होंने मौजूद पार्टी के नेताअों से कहा कि वह प्रदेश के सीएम की आकांक्षा के अनुरूप बेहतर काम करें.
इधर बाेधगया के एक हाेटल में युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में कहा कि राजधानी से बाहर युवा जदयू प्रदेश कार्यसमिति की यह पहली बैठक है, जाे ज्ञानभूमि बाेधगया से शुरू हाे रही है. यह प्रयास प्रदेश अध्यक्ष विधायक अभय कुशवाहा का हैै, जिससे जिले के कार्यकर्ताआें का न केवल सम्मान बढ़ेगा बल्कि उत्साहवर्द्धन भी हाेगा. उन्हाेंने कहा कि संगठन काे बूथ लेबल तक मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बूथ व पंचायत स्तर पर जा रहे हैं. बूथ कमेटी बना कर बूथ अध्यक्ष व महासचिव भी बनाये जा रहे हैं. संजय कुमार ने कहा कि जदयू ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां काम करनेवाले युवाआें काे तरजीह मिलती है.
राजद समेत दूसरी पार्टियाें में पार्टी का मुखिया का बेटा ही युवा राजद व अन्य पदाें की कमान संभालेगा. जदयू में ऐसी काेई बात नहीं. उन्हाेंने कहा कि राजद छाेटे कार्यकर्ताआें के खून-पसीना काे नहीं बल्कि परिवारवाद काे प्रश्रय देता है.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि इस तरह जिलाें में जाकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से कार्यकर्ताआें का मनाेबल बढ़ेगा. उन्हें सीखने का माैका मिलेगा. युवा ब्रिगेड पार्टी की नीतियाें व कार्यक्रमाें काे लेकर घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं. राेस्टरवाइज कमेटी बनेगी. बूथ प्रभारी बनाये जा रहे हैं.जल्दी ही पटना में उनकी विशाल रैली हाेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन