ePaper

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 12 पैकेटों में 12.370 किलो गांजा बरामद

Updated at : 09 Jun 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 12 पैकेटों में 12.370 किलो गांजा बरामद

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत एक लाख 85 हजार 550 रुपये

विज्ञापन

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत एक लाख 85 हजार 550 रुपये

संवाददाता, गया जी़

गया जंक्शन के प्लेटफाॅर्म एक पर गाड़ी संख्या 12801 अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के आगमन पर जांच के दौरान आरपीएफ ने सोमवार को गांजा बरामद किया. ट्रेन के शौचालय के पास लावारिस रखे दो बैगों में पहले से सात व दूसरे बैग से पांच पैकेटों में कुल 12.370 किलो गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1,85,550 रुपये है. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के निर्देशन में आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी शशि शेखर व आरक्षी राकेश कुमार, उप निरीक्षण मुकेश कुमार, प्रधान आरक्षी अमरेंद्र कुमार, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी राजू कुमार, अनिल चौधरी, दीपक कुमार की ओर से आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी. इसी क्रम में समय करीब 14.24 बजे प्लेटफाॅर्म संख्या एक गाड़ी संख्या 12801 अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के आगमन पर चेकिंग के दौरान कोच संख्या दो के शौचालय के पास दो लावारिस मादक पदार्थ मिले. बरामद गांजे को जीआरपी थाना ले जाया गया, जहां मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

HARIBANSH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन