सरकार का है संकल्प, 2022 तक सबकाे मिलेंगे आवास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 4:46 AM

विज्ञापन

गया : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रति जागरूकता लाने के लिए राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाभुकों व पदाधिकारियों के बीच किया गया. राज्यस्तरीय कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आवास निर्माण योजना में तेजी लाने के लिए पांच स्तर पर प्रोत्साहन के रुपये प्रदान करने की जानकारी दी. \ इस […]

विज्ञापन
गया : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रति जागरूकता लाने के लिए राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाभुकों व पदाधिकारियों के बीच किया गया. राज्यस्तरीय कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आवास निर्माण योजना में तेजी लाने के लिए पांच स्तर पर प्रोत्साहन के रुपये प्रदान करने की जानकारी दी. \
इस माैके पर शिक्षा सह गया जिला के प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार काे सीधा प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) का क्रियान्वयन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण(डीआरडीए) द्वारा किया जा रहा है. इस माैके पर डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि यदि किसी को आवास नहीं मिला है, तो वह स्थानीय बीडीआे को अपना आवेदन दे सकते हैं.
गुरुआ के विधायक राजीव नंदन दांगी ने कहा कि बिचौलिया पैसा मांगता है तो सीधे डीएम व बीडीआे से संपर्क करें. इस माैके पर लीलावती देवी, आरती देवी, बाबूराम मांझी, कारू मांझी, रंजन मांझी व रेखा देवी को ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पहली किस्त के 45000 रुपये का बैंक खाता मंत्री, विधायक व डीएम ने दिया.
1332 गांवाें में दिये गये गैस कनेक्शन : डीएम ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत 1342 गांवों में अभियान चलाकर उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिये जा रहे हैं. धन्यवाद ज्ञापन डीआरडीए के निदेशक संतोष कुमार ने किया. कार्यक्रम का संचालन डीडीसी किशोरी चौधरी ने किया. इस माैके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार, सदर एसडीआे सूरज कुमार सिन्हा थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन