विवाहिता के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए निकाला कैंडल जुलूस
Updated at : 17 Jul 2018 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

गया : विवाहिता के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धुर्वे गांव के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने गांव से लेकर गांधी मैदान तक मार्च निकला. लोगों ने गांधी मैदान के पास पहुंच कर कैंडल जला कर मृतका कुंती कुमारी को श्रद्धांजलि दी.जुलूस में लोग हाथ में ‘कुंती हम शर्मिंदा हैं, तेरा हत्यारा जिंदा है’, ‘कुंती […]
विज्ञापन
गया : विवाहिता के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धुर्वे गांव के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने गांव से लेकर गांधी मैदान तक मार्च निकला. लोगों ने गांधी मैदान के पास पहुंच कर कैंडल जला कर मृतका कुंती कुमारी को श्रद्धांजलि दी.जुलूस में लोग हाथ में ‘कुंती हम शर्मिंदा हैं, तेरा हत्यारा जिंदा है’, ‘कुंती के कातिल को फांसी दो’ लिखी तख्ती लिये हुए थे इसके साथ ही लोग जिला प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे.
लोगों का कहना था कि अगर आनेवाले दिनों में कातिल को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो और उग्र आंदोलन किया जायेगा. गौरतलब है कि बुधवार को चंदौती थाना क्षेत्र के धुर्वे गांव के रहनेवाले रूनु यादव की 20 वर्षीय बेटी कुंती कुमारी की हत्या उसके पति (परैया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का रहनेवाला बलिराम यादव के बेटे पिंटू कुमार) नेकर दी थी.
बाजार घुमाने के नाम पर पिंटू ने अपनी पत्नी को मायके से ले जाकर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था. शव ट्रैक पर फेंकने के बाद कई बार ट्रेन से क्षत-विक्षत हो गया था. लोगों ने हत्या के विरोध में बुधवार को कई घंटों तक गया-परैया रोड को जाम कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




