ePaper

नक्सलियों ने दो भाइयों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा चल-अचल संपत्ति जब्त करने का किया एलान

Updated at : 16 Jul 2018 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने दो भाइयों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा चल-अचल संपत्ति जब्त करने का किया एलान

गया : जिले के ही बाराचट्टी थाने के गरवईया गांव के दो भाइयों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए चल-अचल संपत्ति जब्त किये जाने का नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया है. पोस्टर चिपका कर चेतावनी दी गयी है कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करनेवाले के खिलाफ फौजी कार्रवाई की जायेगी. पोस्टर चिपकाये जाने के बाद […]

विज्ञापन

गया : जिले के ही बाराचट्टी थाने के गरवईया गांव के दो भाइयों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए चल-अचल संपत्ति जब्त किये जाने का नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया है. पोस्टर चिपका कर चेतावनी दी गयी है कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करनेवाले के खिलाफ फौजी कार्रवाई की जायेगी. पोस्टर चिपकाये जाने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने गया जिले के बाराचट्टी थाने के गरवईया गांव के दो भाइयों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. पोस्टर में कहा गया है कि बाराचट्टी थाने के गरवईया गांव के मुंद्रिका यादव और बिरेंद्र यादव काफी दिनों से पुलिस की मुखबिरी कर रहे हैं. दोनों भाइयों के कारनामों को आम जनता भी जानती है. साथ ही मुंद्रिका यादव और बिरेंद्र यादव की चल-अचल संपत्ति जब्त किये जाने का ऐलान किया गया है. जब्त की गयी जमीन पर खेती करने पर रोक लगाने की बात कही गयी है. पोस्टर के जरिये नक्सलियों ने चेतावनी दी है कि पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करनेवाले के खिलाफ फौजी कार्रवाई की जायेगी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुटी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन