शराब की बड़ी खेप लेकर गया जा रही बोलेरो बोधगया में पलटी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोधगया : डोभी की ओर से भारी मात्रा में देशी शराब की पाउच लेकर गया जा रहा एक मालवाहक बोलेरो दोमुहान के पास पलट गया. इससे पहले कि बोलेरो के ड्राइवर को पुलिस पकड़ पाती, वह गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. बोलेरो पिकअप गाड़ी में करीब 15-20 बोरे में शराब केेे पाउच रखे हुए […]
विज्ञापन
बोधगया : डोभी की ओर से भारी मात्रा में देशी शराब की पाउच लेकर गया जा रहा एक मालवाहक बोलेरो दोमुहान के पास पलट गया. इससे पहले कि बोलेरो के ड्राइवर को पुलिस पकड़ पाती, वह गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. बोलेरो पिकअप गाड़ी में करीब 15-20 बोरे में शराब केेे पाउच रखे हुए थे. हालांकि, रात नौ बजे तक बोधगया थाने की पुलिस द्वारा पलटी हुई पिकअप को खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा था और उसके बाद ही जब्त शराब के पाउचों की गिनती हो पायेगी.
जानकारी के अनुसार, शराब से भरी गाड़ी लेकर गया की तरफ जाने की सूचना बोधगया में तैनात पैंथर मोबाइल के जवानों को मिली थी. कुछ जवान गाड़ी के आने का इंतजार कर रहे थे कि दोमुहान के पास गाड़ी दिख गयी. पैंथर मोबाइल के जवानों ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन, पुलिस को पीछा करते देख पिकअप का ड्राइवर घबरा गया और अनियंत्रित होकर पिकअप को पलट दिया. इससे पहले कि वह पुलिस की गिरफ्त में आता अंधेरे का लाभ उठा कर मौका देख फरार हो गया.
उम्मीद की जा रही है कि शराब की बड़ी खेप झारखंड से गया ले जायी जा रही होगी. बोधगया थानाध्यक्ष शिव कुमार महतो ने बताया कि शराब की गाड़ी नंबर के आधार पर शराब के धंधेबाजों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल गाड़ी व शराब को घटनास्थल से हटाने का काम जारी है व उसके बाद शराब की मात्रा का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन