गया : यूपी ATS की पूछताछ में खुलासा, तौसीफ ने फर्जी नाम से बनवाया था मैट्रिक प्रमाणपत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2017 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

गया : आतंकी तौसीफ ने मैट्रिक का न केवल जाली सर्टिफिकेट बनाया, बल्कि उस फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर उसने एक कॉलेज में अपना एडमिशन भी ले लिया था. जांच एजेंसी के अफसरों का मानना है कि तौसीफ कॉलेज में आतंकवादियों की फौज तैयार करने में जुटा होगा. वहीं, प्रमाणपत्र व कॉलेज में एडमिशन लिये […]
विज्ञापन
गया : आतंकी तौसीफ ने मैट्रिक का न केवल जाली सर्टिफिकेट बनाया, बल्कि उस फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर उसने एक कॉलेज में अपना एडमिशन भी ले लिया था. जांच एजेंसी के अफसरों का मानना है कि तौसीफ कॉलेज में आतंकवादियों की फौज तैयार करने में जुटा होगा. वहीं, प्रमाणपत्र व कॉलेज में एडमिशन लिये जाने की जानकारी पुष्ट होने के बाद जिला पुलिस के होश उड़ गये हैं.
सोमवार को आतंकी तौसीफ ने एटीएस के समक्ष चौंकाने वाली जानकारियां दीं. उसने अपना नाम बदल कर जाली प्रमाण पत्र बनवाया है. प्रमाण पत्र में उसने अपने पिता का नाम अबू मसरूर व अपना नाम मसरूर दिखाया है. खास बात यह भी है कि उसने फर्जी मार्कशीट में साइंस के विषयों में अधिक नंबर शो किया है ताकि आसानी से कॉलेज में विज्ञान में नामांकन मिल सके.
खास बात यह है कि जैसा उसने सोचा था वही होता भी चला गया. उसे बड़े ही आसानी से कॉलेज में नामांकन मिल गया. मैट्रिक के सर्टिफिकेट की जांच करवायी गयी तो वह पूरी तरह से फर्जी पाया गया. हैरानी भरी हकीकत यह है कि उस फर्जी प्रमाण पत्र को उस कॉलेज का प्रशासन नहीं पकड़ पाया.
फरार आतंकियों को शरण देता था गुलाम सरवर
सोमवार को जांच एजेंसियों के अफसरों के सामने गुलाम सरवर ने भी खुलासे किये हैं. सरवर आतंकियों को शरण दिलाने का काम लंबे समय से करता चला आ रहा था.
उसने न केवल तौसीफ को शरण दी है, बल्कि अन्य फरार चल रहे कई आतंकियों को भी अपने संपर्क के आधार पर प्रदेश के बाहर भी ठौर दिलाने का काम किया है. गुलाम सरवर ने प्रतिबंधित संगठन सिमी के स्ट्रक्चर के बारे में गहराई से बताया. उसने आतंकी तौसीफ के साथ ही अन्य आतंकियों को देश के विभिन्न स्थानों पर कुछेक आतंकियों को ठहराने की बात भी स्वीकार की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










