एंबुलेंस से 102 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 16 Mar 2026 7:48 PM

विज्ञापन

बांकेबाजार में पुलिस को देख भागने लगे तस्कर, दौड़ाकर दबोचा

विज्ञापन

बांकेबाजार में पुलिस को देख भागने लगे तस्कर, दौड़ाकर दबोचा प्रतिनिधि, बांकेबाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस ने एक एंबुलेंस से 102 किलो डोडा बरामद किया है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमिया गांव निवासी मनीष कुमार तथा शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिलीम गांव निवासी मटुकन कुमार के रूप में हुई है. प्रभारी थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इमामगंज की ओर से एक वाहन में डोडा लेकर तस्कर शेरघाटी की ओर जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर थाना के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गयी. इसी दौरान एक एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही चालक व उसमें बैठा एक अन्य व्यक्ति भागने लगा. हालांकि, पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है. इस पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि एंबुलेंस में डोडा रखा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की तलाशी ली. तलाशी के दौरान प्लास्टिक के पांच बोरे में 102 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ. पुलिस ने डोडा व एंबुलेंस को जब्त कर लिया है. वहीं, गिरफ्तार दोनों तस्करों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन