दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल सहित चार जोड़ी ट्रेनें 27 से रद्द, पटना एयरपोर्ट से रद्द रहीं 14 जोड़ी फ्लाइटें

Updated at : 26 May 2021 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल सहित चार जोड़ी ट्रेनें 27 से रद्द, पटना एयरपोर्ट से रद्द रहीं 14 जोड़ी फ्लाइटें

यात्री संख्या में निरंतर कमी और कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल सहित चार जोड़ी ट्रेनें 27 मई से रद्द की गयी हैं.

विज्ञापन

पटना. यात्री संख्या में निरंतर कमी और कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल सहित चार जोड़ी ट्रेनें 27 मई से रद्द की गयी हैं. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दानापुर व राजगीर से नयी दिल्ली को चलने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन व पटना-गया एवं सासाराम को चलने वाली दो जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें 27 मई से रद्द कर दी गयी हैं.

रद्द एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 मई से व 03258 आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 03391 राजगीर-नयी दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 मई से व 03392 नयी दिल्ली-राजगीर क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28 मई से रद्द रहेगी.

रद्द मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 03275 पटना-गया , गाड़ी संख्या 03276 गया-पटना , गाड़ी संख्या 03672 सासाराम-आरा व गाड़ी संख्या 03673 आरा-सासाराम मेमू स्पेशल ट्रेन 27 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगी.

दिल्ली की आठ और बेंगलुरु की दो समेत रद्द रहीं 14 जोड़ी फ्लाइटें

पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाली 14 जोड़ी फ्लाइटें मंगलवार को रद्द रहीं, जिनमें दिल्ली की आठ, बेंगलुरू की दो और हैदराबाद, रांची, मुंबई और पुणे की एक-एक जोड़ी फ्लाइटें शामिल थीं.

इनमें गो एयर की पांच, इंडिगो एयरलाइंस की सात और स्पाइसजेट की दो जोड़ी फ्लाइटें थी. अधिकतर प्लांड कैंसिलेसन था. जिन फ्लाइटों को अचानक रद्द किया गया, उनके यात्रियों को परेशानी हुई और रीशिडयूलिंग तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा.

रद्द रहने वाले फ्लाइट

पटना दिल्ली : G8150, 6E2167, 6E732, 6E6194, SG390, G8229, SG8722, G8144, पटना बेंगलुरु : G8273, 6E178, पटना रांची : 6E924, पटना मुंबई : G8352, पटना पुणे : 6E6113, पटना हैदराबाद : 6E815

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन