मोतिहारी में दिन-दहाड़े कोटवा के पूर्व मुखिया पुत्र की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी

Bihar News: कुणाल की हत्या गायत्री नगर रोड दुसरे छठघाट के पास की गयी. वह छतौनी बैंक रोड स्थित पैंटालून मॉल का मैनेजर था. घर से बाइक लेकर मॉल जाने के लिए निकला, जहां पीछे लगे अपराधियों ने क्लोज रेंज से उसे गोली मार दी.
बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है. शहर के गायत्री नगर मोहल्ला में अपराधियों ने दिन-दहाड़े कोटवा पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. नरेंद्र सिंह के पुत्र कुणाल किशोर सिंह (28) की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे की है. 17 साल पहले 2005 में अपराधियों ने नरेंद्र सिंह व उनके सबसे छोटे पुत्र गुंजन सिंह को भी एके47 से छलनी कर मौत के घाट उतारा था. कुणाल की हत्या गायत्री नगर रोड दुसरे छठघाट के पास की गयी. वह छतौनी बैंक रोड स्थित पैंटालून मॉल का मैनेजर था. घर से बाइक लेकर मॉल जाने के लिए निकला, जहां पीछे लगे अपराधियों ने क्लोज रेंज से उसे गोली मार दी.
इलाज के लिए लोग उसे सदर अस्पताल ला रहे थे. बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल गेट के सामने बीच सड़क पर शव रख दिया, उसके बाद टायर जला आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. पुलिस प्रशासन के विरोध में लोगों ने नारेबाजी की. सूचना मिलते सदर एसडीओ सौरभ सुमन यादव, सदर डीएसपी अरूण कुमार गुप्ता, नगर इंस्पेक्टर विजय प्रसाद राय, छतौनी इंस्पेक्टर नित्यानंद चौहान व भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने.
Also Read: Bihar News: फर्जी पुलिस अधिकारी बन मछली व्यवसायी की गाड़ी रोकी, कागज चेकिंग के नाम पर रुपये लेकर हुआ फरार
अपराधियों की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को समूचित सुरक्षा व आर्म्स लाइसेंस देने के साथ डीएम व एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे. एसडीओ व डीएसपी ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, तब जाकर दोपहर ढाई बजे हंगामा शांत हुआ. उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा. सदर डीएसपी ने कहा कि हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. बहुत जल्द अपराधियों को चिन्हिंत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




