फोर्ड हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 150 लोगों की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
फोर्ड हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 150 लोगों की हुई जांच

Ford Hospital: पटना स्थित बेल्ट्रॉन भवन परिसर में इंडियन ओवरसीज बैंक और फोर्ड हॉस्पिटल के सहयोग से मंगलवार (10 फरवरी) को एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में करीब 150 कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य सामान्य रोगों की जांच शामिल थी.

विज्ञापन

Ford Hospital: पटना के बेल्ट्रॉन भवन परिसर में इंडियन ओवरसीज बैंक और फोर्ड हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार (10 फरवरी) को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 150 कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई. बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई. शिविर में 25 लोगों की ईसीजी जांच भी की गई.

शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इस मौके पर एसबीआई जेनरल इंश्योरेंस की ब्रांच मैनेजर प्रीतिका हर्ष राज और इंडियन ओवरसीज बैंक की ब्रांच मैनेजर प्रियंका सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं.

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

फोर्ड हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम ने कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की. फोर्ड हॉस्पिटल की ओर से ऋषि सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई.

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

बेल्ट्रॉन भवन में सम्मिलित सभी कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी बताया.

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन