Patna : राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास फुट ओवरब्रिज मार्च अंत तक हो जाएगा शुरू, सड़क पार करने में होगी सुविधा

राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास पुराने बाइपास पार कर आगे लगने वाले सब्जी मंडी तक इस ब्रिज का निर्माण हो रहा है. लगभग 200 मीटर फुट ओवरब्रिज के लिए चार गार्डर चढ़ाने का काम पूरा हो गया है. मार्च महीने के अंत तक इसे शुरू भी कर दिया जाएगा.
पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास कंकड़बाग पुरानी बाइपास सड़क को पार करने में लोगों को परेशानी नहीं होगी. वहां बन रहा फुट ओवरब्रिज इस माह के अंत तक चालू हो जायेगा. जिसके बाद लोग बिना किसी कठिनाई के सड़क पार के पाएंगे. इस फुट ओवरब्रिज का निर्माण बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से कराया जा रहा है. वर्तमान में राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास बने रेलवे पुल से राजेंद्र नगर की तरफ से आने वाले कंकड़बाग की ओर आते हैं. वहां सड़क पार करने में लोगों को काफी दिक्कत होती है. वाहनों के आवाजाही से जाम की समस्या रहती है. साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लेकिन इस ब्रिज के शुरू हो जाने से यह परेशानी दूर हो जाएगी.
राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास पुराने बाइपास पार कर आगे लगने वाले सब्जी मंडी तक इस ब्रिज का निर्माण हो रहा है. लगभग 200 मीटर फुट ओवरब्रिज के लिए चार गार्डर चढ़ाने का काम पूरा हो गया है. रेलवे पुल से जोड़ने वाले हिस्से में एक छोटा-सा गर्डर बना कर उसे जोड़ा जायेगा. यह काम 15 मार्च तक पूरा हो जायेगा. जिसके बाद महीने के अंत तक इसके शुरू होने की संभावना है. इसके चालू होने से राजेंद्र नगर की तरफ से आने वाले सीधे सब्जी मंडी के पास उतरेंगे.
राजेंद्र नगर की ओर से कंकड़बाग आने के लिए स्टेशन के पास रेलवे की ओर से फुट ओवर ब्रिज पहले से बना है. सब्जी मंडी के पास से बन रहे लगभग 200 मीटर फुट ओवर ब्रिज को रेलवे के पुल से जोड़ा जायेगा. इसके लिए तेजी से काम हो रहा है. फुट ओवर ब्रिज के बनने से लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी. राजेंद्र नगर की ओर से आने वाले सीधे सब्जी मंडी के पास उतरेंगे. इससे सड़क पार करने के दौरान होने वाली जाम की समस्या नहीं होगी. साथ ही दुर्घटना से भी लोग बचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




