बेगूसराय में बीच सड़क पर चलती बस में लगी आग, खिड़कियों से कूद कर लोगों ने बचायी जान

Updated at : 29 Jun 2023 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में बीच सड़क पर चलती बस में लगी आग, खिड़कियों से कूद कर लोगों ने बचायी जान

फिलहाल स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की मदद से बस में लगी आग पर काबू पा लिया है. बस को बीच सड़क से हटा लिया गया है. फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

बेगूसराय. नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक स्थित एनएच 31 के समीप गुरुवार को मिनी बस में अचानक आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे. चलती मिनी बस में अचानक आग लगने से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. बस में बैठे यात्रियों ने जैसे तैसे उस बस से कूदकर अपनी जान बचायी. फिलहाल स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की मदद से बस में लगी आग पर काबू पा लिया है. बस को बीच सड़क से हटा लिया गया है. फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बाद कपस्या चौक स्थित एनएच 31 के पास एक चलती मिनी बस में अचानक आग लग गयी. आग लगने के बाद बस में सवार यात्री जैसे-तैसे बस से कूद कर बाहर आये. इस दौरान बस का अगला भाग धू धू कर जलने लगा. इस घटना की सूचना दमकल दफ्तर को दी गई. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है. अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिनी बस में आग कैसे लगी. फिलहाल नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहां पर मौजूद नगर थाने के दारोगा अर्जुन कुमार ने बताया है कि सूचना मिली कि कपस्या चौक पर अचानक एक बस में आग लग गयी.

बस के ड्राइवर और खलासी फरार

नगर थाने के दारोगा अर्जुन कुमार ने स्थानीय मीडिया को बताया जा रहा है कि बस स्टैंड से मिनी बस यात्री को लेकर जीरोमाइल जा रहे थे, तभी अचानक बस में आग लग गई. आग लगते ही ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और गाड़ी को उसी जगह रोक कर यात्री को उस बस से निकाला. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मी के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत की सूचना नहीं है. वहीं मौके से मिनी बस के ड्राइवर और खलासी फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन