सीतामढ़ी के बंधन बैंक में भीषण डाका, हथियार दिखाकर 10 लाख ले भागे नकाबपोश डकैत

बेखौफ डकैतों ने सीतामढ़ी शहर स्थिति बंधन बैंक में भीषण डाका डाला है. डकैतों ने शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र स्थित बंधन बैंक की सिमरा शाखा में धावा बोला. डकैतों ने हथियार के बल पर पहले बैंककर्मियों को बंधक बना लिया, फिर 10 लाख रुपए लेकर आराम से चले गये.
सीतामढ़ी. बेखौफ डकैतों ने सीतामढ़ी शहर स्थिति बंधन बैंक में भीषण डाका डाला है. डकैतों ने शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र स्थित बंधन बैंक की सिमरा शाखा में धावा बोला. डकैतों ने हथियार के बल पर पहले बैंककर्मियों को बंधक बना लिया, फिर 10 लाख रुपए लेकर आराम से चले गये. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. यह बैंक पुलिस मुख्यालय से बिल्कुल सटा हुआ है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि हर दिन की तरह शुक्रवार को भी बैंककर्मी अपने काम में लगे थे. इसी दौरान चार-पांच की संख्या में नकाबपोश डकैत बैंक में ग्राहक बनकर घुसे. डकैतों ने पहले बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया, फिर हथियार के बल पर डकैतों ने बैंक में जमकर लूटपाट की. डकैतों ने करीब 10 लाख रुपये लेकर वहां से चले गये. बताया जाता है कि ये रुपये बैंक के काउंटर पर ही रखे हुए थे.
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची. पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी, एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार, नजदीकी थानाध्यक्ष जन्मेजय राय दल बल के साथ पहुंच गये. पूरी छानबीन की. लूट कैसे हुई इसके बारे में पुलिस कप्तान ने बैंक के स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. डकैतों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. बैंककर्मियों से घटना की जानकारी ली जा रही है. जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




