नवादा में एक घर में लगी भीषण आग, महिला समेत तीन लोग झुलसे, लाखों की संपत्ति जलकर राख

नवादा में देर रात घर में आग लग गयी. भीषण अगलगी में घर की महिला समेत तीन लोग झुलस गए हैं. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है
Nawada news: नवादा में देर रात घर में आग लग गयी. भीषण अगलगी में घर की महिला समेत तीन लोग झुलस गए हैं. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. इस हादसे में तीन जानवर भी झुलस गए हैं. घटना जिले के बकसौती गांव की है.
घटना देर रात सोमवार की है. घर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने भरसक आग बुझाने की कोशिश की. कामयाबी नहीं मिलता देख लोगों ने किसी तरह घर में सो रही एक महिला और बच्चे को बाहर निकाला. अगलगी की इस घटना में महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये. ग्रामीणों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करावा दिया है. जहां तीनों का उपचार जारी है. जानकारी के मुताबिक महिला की स्थिति गंभीर बतायी जी रही है.
घटना के बारे में पीड़ित रविंद्र यादव ने बताया कि रात में वे लोग खाना खाकर सोने चले गये थे. आग कैसे लगी कारणों का पता नहीं चल पाया है. अगलगी में घर का सारा सामान, जरूरी कागजात और तीन मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गये हैं. पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद करने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










