पटना में फर्जी पुलिसकर्मी चेकिंग के नाम पर ले उड़े एक लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस और खंगाल रही CCTV फुटेज
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है. व्यवसायी मूल रूप से शेखपुरा जिले के कटरा चौक खंड पर इलाके के रहने वाले हैं और फर्नीचर के साथ ही खाद व बीज का का करते हैं.
पटना के कदमकुआं थाने के नाला रोड में मंगलवार की सुबह 10 बजे बदमाशों ने पुलिस बन कर फर्नीचर व्यवसायी अशोक कुमार की चेकिंग की और उनके एक लाख रुपये लेकर फरार हो गये. दो की संख्या में रहे बदमाश बाइक पर सवार थे. दोनों ने हेलमेट लगा रखा था और एक ने ब्लू रंग का स्वेटर व दूसरे ने पीले रंग का जैकेट पहन रख था.
आपके शहर में
इस संबंध में व्यवसायी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ में कदमकुआं थाने में मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है. व्यवसायी मूल रूप से शेखपुरा जिले के कटरा चौक खंड पर इलाके के रहने वाले हैं और फर्नीचर के साथ ही खाद व बीज का का करते हैं.
व्यवसायी मंगलवार को शेखपुरा जिले से अपने साथी संतोष कुमार के साथ फर्नीचर खरीदने के लिए पटना बैरिया बस स्टैंड आये थे. उनके पास में एक लाख रुपया था. बाद में वे अपने साथी संतोष के साथ दुर्गा मंदिर के समीप स्थित चाय दुकान पर चाय पीने के लिए जा रहे थे.इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और अपने आप को पुलिसकर्मी बताते हुए व्यवसायी अशोक कुमार व उनके साथी संतोष कुमार की चेकिंग करने लगे.
इन दोनों ने जब विरोध किया, तो उन लोगों ने फर्जी आइडी कार्ड दिखाया और उनके रुपयों से भरे बैग की जांच करने लगे. बैग से जबरन सारे पैसे निकाल लिये और बाइक पर सवार होकर दिनकर गोलंबर की ओर निकल गये. व्यवसायी व उनके साथी ने पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए