स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर के तर्ज पर विकसित होगा बिहार में एकलव्य सेंटर

Updated at : 13 Jan 2021 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर के तर्ज पर विकसित होगा बिहार में एकलव्य सेंटर

जिले के चार एकलव्य केंद्र को तत्काल स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर में विकसित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत सेंटर पर खेल से जुड़े तमाम उपस्कर मुहैया कराया जायेगा.

विज्ञापन

भागलपुर. जिले के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. खेल से जुड़ी तमाम सुविधाएं उन्हें दी जायेगी. जिले में संचालित एकलव्य सेंटर को अब स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर के तर्ज पर विकसित किया जायेगा.

उक्त बातें मंगलवार को एकलव्य मुख्यालय पटना के अधिकारियों ने वीडियो क्रांफेंसिंग में कही. मुख्यालय से कहा गया कि इस दिशा में काम शुरू किया जायेगा.

एकलव्य सेंटर से जुड़ी तमाम चीजों की जानकारी ली गयी. जिला खेल विभाग को इस दिशा में कार्य करने के लिए कहा गया है. जिले के चार एकलव्य केंद्र के कोच जिला खेल विभाग के कार्यों में सहयोग करेंगे.

लॉकडाउन के बाद से एकलव्य केंद्र बंद है. खिलाड़ी अपने घर चले गये हैं. जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

जिले के चार एकलव्य केंद्र को तत्काल स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर में विकसित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत सेंटर पर खेल से जुड़े तमाम उपस्कर मुहैया कराया जायेगा.

खेल से जुड़ी आधारभूत संरचना को बेहतर किया जायेगा. आने वाले दिनों में खेलो इंडिया के लिए नया भवन तैयार किया जा सकता हैं.

वर्तमान में एथलेटिक्स पुरुष, महिला, फुटबॉल, तीरंदाजी व वॉलीबॉल का एकलव्य केंद्र संचालित है. मुख्यालय जल्द ही स्कूली खेल शुरू करने पर विचार कर रहा है.

मुख्यालय में फरवरी में बैठक होने वाली है. इसके बाद स्कूल खेल के आयोजन की तिथि घोषित कर सकता है. वीडियो क्रांफेंसिंग में चारों एकलव्य केंद्र के कोच मौजूद थे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन