मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लगा आठ घंटे का मेगा ब्लॉक, एक दर्जन ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Mar 2021 11:29 AM

विज्ञापन

जंक्शन पर मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जंक्शन पर मंगलवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान जंक्शन से खुलने व गुजरने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

मेगा ब्लॉक के लिए सोमवार को सोनपुर मंडल के एडीआरएम अरुण कुमार यादव व वरीय मंडल कंस्ट्रशन अधिकारी अाशीष कुमार ने जंक्शन पर चल रहे आरआरआई वर्क का निरीक्षण किया. इसमें माड़ीपुर से आमग्रोला ब्रिज तक रेल लाइन का जायजा लिया.

अधिकारियों ने परिचालन, कंस्ट्रक्शन, सिग्नल के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक किया. क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि ब्लॉक की वजह से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से प्रभावित रहेगी. बुधवार को भी 10 घंटे का ब्लॉक लिया जायेगा.

इसके अलावा गाड़ी संख्या 03022 रक्सौल हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस बरौनी से खुलेगी. रात में मुजफ्फरपुर से भागलपुर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समस्तीपुर से खुलेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन