ePaper

पटना से बोधगया व दरभंगा एयरपोर्ट के लिए चलेंगी इ-बसें, यात्रियों को होगी सुविधा

Updated at : 23 Sep 2021 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
पटना से बोधगया व दरभंगा एयरपोर्ट के लिए चलेंगी इ-बसें, यात्रियों को होगी सुविधा

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बहुत जल्द पटना -राजगीर -बोधगया और पटना -वैशाली- मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा एयरपोर्ट के लिए एक-एक इलेक्ट्रिक बसें चलायेगा. वहीं, पटना-बिहटा, पटना-राजगीर और पटना-मुजफ्फरपुर मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ायी गयी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बहुत जल्द पटना -राजगीर -बोधगया और पटना -वैशाली- मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा एयरपोर्ट के लिए एक-एक इलेक्ट्रिक बसें चलायेगा. वहीं, पटना-बिहटा, पटना-राजगीर और पटना-मुजफ्फरपुर मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ायी गयी है.

मार्च में पटना-राजगीर और पटना-मुजफ्फरपुर के बीच एक-एक बसें शुरू की गयी थीं . अब तक कुल 13 बसें चलायी जा रही हैं. साथ ही 22 सितंबर से पटना-राजगीर के बीच दो, पटना-मुजफ्फरपुर के बीच एक, पटना-मुजफ्फरपुर-दरभंगा के बीच एक और पटना-बिहटा के बीच तीन यानी कुल 18 बसें चल रही है है.

पटना से बिहटा और पटना से दानापुर जंक्शन तक एक-एक बसें एक्सप्रेस सेवा के तौर पर चल रही हैं. इन बसों के परिचालन से बिहार के तीनों एयरपोर्ट के यात्रियों को अन्य संपर्क वाले शहरों में आने-जाने की सुविधा होगी.

बिहार में अभी पटना और दरभंगा एयरपोर्ट ही मुख्य रूप में हवाई सेवा प्रदान कर रही हैं. हाल के दिनों में तो दरभंगा एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या पटना से भी अधिक हो गयी है. ऐसे में आसपास के शहरों के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट तक आने जाने की सुविधा बढ़ाने की मांग की ता रही थी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन