पटना मेट्रो निर्माण के कारण आज कई मोहल्लों की कटेगी बिजली, इन इलाकों में होगा कटौती का बड़ा असर

Dvc Power Generation Company
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट वर्क के कारण पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से निकलने वाले 11 केवी के एमआइजी फीडर की बिजली आपूर्ति गुरुवार को दो घंटे गुल रहेगी.
पटना. पटना मेट्रो प्रोजेक्ट वर्क के कारण पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से निकलने वाले 11 केवी के एमआइजी फीडर की बिजली आपूर्ति गुरुवार को दो घंटे गुल रहेगी. इसके कारण मलाही पकड़ी चौक से राजेंद्र नगर गोलंबर तक और डॉक्टर्स कॉलोनी, रामाश्रय पार्क क्षेत्र, एमआइजी कॉलोनी व विद्यापुरी की बिजली दोपहर दो से चार बजे तक गुल रहेगी.
बिजली विभाग का कहना है कि निर्धारित समय से पूर्व लोग बिजली से संबंधित घरों का काम काज निपटा लें, 4 बजे के बाद फिर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
बिजली विभाग के अनुसार मेट्रो परियोजना पर चल रहे काम के कारण पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के 11 KVA का फीडर गुरुवार को दो घंटे बंद रहेगा. इस कारण से इस फीडर से जुड़े लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं होगी. विभाग का कहना है कि बरसात के समय मेट्रो का काम जमीन के अंदर हो रहा है. ऐसे में बिजली नहीं कटने से कोई अप्रिय घटना हो सकती है.
बिजली की आपूर्ति बंद करने से कई मोहल्ले की आबादी प्रभावित होगी. बिजली विभाग का कहना है कि फीडर बंद होने से मलाही पकड़ी से लेकर राजेंद्र नगर गोलंबर तक की बिजली कट जाएगी.
बिजली कटौती का बड़ा असर मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर गोलंबर के बीच होगा. इसके साथ डॉक्टर्स कॉलोनी भी पूरी प्रभावित होगी, जहां मेडिकल सेक्टर की दुकानें हैं. मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर गोलंबर और डॉक्टर कॉलोनी के साथ रामाश्रय पार्क एरिया में बिजली कटेगी. इसके साथ ही MIG कॉलोनी की भी बत्ती गुल रहेगी. विद्यापुरी में भी कटौती रहेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










