सोन नहर में अचानक पानी छोड़ने से खेत-खलिहानों में घुसा पानी, फसल बर्बाद
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jan 2021 12:02 PM
खेतों में पानी भर गया. इसके अलावा कई किसानों के घरों में भी पानी घुस गया. किसानों ने विभाग की इस लापरवाही की शिकायत वरीय अधिकारियों से की है.
पालीगंज. सोन नदी से निकलने वाले राजवाड़ा नौ नंबर नहर में अचानक पानी छोड़े जाने से कई गांव के दर्जनों किसानों की फसल बर्बाद हो गयी.
साथ ही खेतों में पानी भर गया. इसके अलावा कई किसानों के घरों में भी पानी घुस गया. किसानों ने विभाग की इस लापरवाही की शिकायत वरीय अधिकारियों से की है.
अचानक पानी छोड़े जाने से नहर में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया. जिससे पानी खेतों में बहने लगा.
जरखा गांव के अलावा कई गांवों के दर्जनों किसानों के खलिहान व रबी की फसल जलमग्न हो गयी. इस दौरान लाखों रुपये की फसल बर्बाद होने की आशंका है. साथ ही कइयों के घर में पानी घुस गया.
दुल्हिनबाजार में सोमवार की रात प्रखंड क्षेत्र के काब गांव से गुजरनेवाली छोटकी नहर का पानी फैलने से 50 एकड़ खेतों में लगी रवि फसलें डूब गयी.
वहीं खलिहानों में भी नहर का पानी फैलने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी. इस दौरान काब गांव के किसान अकील साव, नागेश्वर साव, पुदन साव, बिरज सिंह, मनोहर सिंह, कौशल सिंह, रामप्रवेश सिंह, रामाधार सिंह, चंद्रमा सिंह सहित 50 अन्य किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है.
एसडीओ रामजी राम ने बताया कि काब बजलपुर गांव के पास पटवन के लिए बोरी में मिट्टी डालकर बांध बनाया जाता है. जो किसी शरारती व्यक्ति द्वारा हटा दिया.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










