शराब के नशे में धुत बिहार के हेडमास्टर का वीडियो देखिए, झूमते हुए पहुंचा स्कूल और कर दिया ये कांड

Updated at : 07 Feb 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
saharabi headmaster| Drunken headmaster reached school swinging
saharabi headmaster

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में एक हेडमास्टर का शराब के नशे में वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में हेडमास्टर जय किशुन बैठा नशे में झूमते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में एक हेडमास्टर का शराब के नशे में वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में हेडमास्टर जय किशुन बैठा नशे में झूमते हुए नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे. पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि हेडमास्टर जय किशुन बैठा नशे में झूमते हुए नजर आ रहे हैं. जब ग्रामीणों ने उनसे शराब पीने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे यह कहते हुए टालने की कोशिश की कि वे छुट्टी पर हैं और प्रतिदिन शराब नहीं पीते, बल्कि कभी-कभी सेवन करते हैं.

Also Read: बांग्लादेशी नागरिक को भारत में पनाह देने वाला किशनगंज से गिरफ्तार, BSF ने दो और तस्करों को उठाया

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले को लेकर औराई थाना अध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक हेडमास्टर फरार हो चुके थे. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे. पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन