बिहार में डेंगू जानलेवा हो रहा साबित, मिले 56 नए मरीज, पटना में 33, एक संदिग्ध बच्चे की मौत…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Sep 2024 7:30 AM
सांकेतिक तस्वीर
Dengue In Bihar: बिहार के पटना जिला में अब डेंगू जानलेवा साबित होने लगा है. गुरुवार को डेंगू के लक्षण वाले एक बच्चे की मौत हो गई है. वहीं राज्य में 56 नए मरीज तो अकेले पटना में 33 मरीज मिले हैं.
Dengue In Bihar: बिहार के पटना जिला में अब डेंगू जानलेवा साबित होने लगा है. गुरुवार को डेंगू के लक्षण वाले एक बच्चे की मौत हो गई है. बच्चा वैशाली जिले का रहने वाला था और परिजनों ने डेंगू होने की आशंका जताई है. परिजनों का कहना है कि तेज बुखार से पीड़ित बच्चे का इलाज पीएमसीएच के शिशु रोग विभाग में चल रहा था.
हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने डेंगू से मौत की पुष्टि अभी नहीं की है. विभाग के एक डॉक्टर ने लक्षणों के आधार पर डेंगू की आशंका जताई है. वहीं, गुरुवार को डेंगू के 33 नये मरीज मिले. इनसे 17 मरीज एनएमसीएच और पीएमसीएच में हुई जांच में मिले.
Also Read: सुपौल में प्रेमी युगल को उठाकर स्कूल पर ले गए, कपड़े उतरवाए, मारपीट की…फिर वीडियो किया वायरल…
पटना में मिले 33 नए मरीज, मरीजों की संख्या 386 पहुंची
इससे पहले सोमवार को जिले में डेंगू के 33 मरीज मिले थे. इसके साथ ही अब पटना में डेंगू पीड़ितों की संख्या 386 हो गई है. नए मरीजों में सबसे अधिक कंकड़बाग अंचल के आठ, एनसीसी के छह, बांकीपुर के पांच, अजीमाबाद के छह, पाटलिपुत्र अंचल के चार मरीज हैं. वहीं, बख्तियारपुर, संपतचक, फतुहा और धनरुआ से एक-एक मरीज मिले हैं.
पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ बीपी चौधरी ने बताया कि पीएमसीएच में पॉजिटिव दो मरीज बाहर के हैं, बाकी सभी सात पटना के अलग-अलग मोहल्लों के हैं.
Also Read: वाराणसी में लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की क्षतिग्रस्त
राज्य में डेंगू के 56 नए मरीज मिले
वहीं पूरे बिहार की बात करें तो पिछले 24 घंटे में डेंगू के कुल 56 नये मरीज पाए गए हैं. इसके साथ ही राज्य में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ कर कुल 926 हो गई है.
हरतालिका तीज व्रत का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें पूजन का सही समय, नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










