वाराणसी में लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की क्षतिग्रस्त
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Sep 2024 1:48 PM
Vande Bharat News: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है. जिससे ट्रेन के एक कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त बताई जा रही है.
Vande Bharat News: उत्तरप्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है. जिससे ट्रेन के एक कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त बताई जा रही है. ट्रेन पर पथराव की इस घटना में अभी तक किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है.
घटना उस समय की बताई जा रही है जब ट्रेन वाराणसी से रवाना हो रही थी. घटना में C5 कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त बताई जा रही है. 22345/22346 पटना-गोमती नगर (लखनऊ) वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की 51वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो पटना से लखनऊ के बीच चलती है. इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 12 मार्च को अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था.
Also Read: बिहार की इन तीन जगहों पर बनेंगे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के स्टेशन, राज्य सरकार ने जताई सहमति…
लखनऊ-पटना रूट पर सप्ताह में छः दिन चलती है वंदे भारत
बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर सप्ताह में छह दिन चलती है. जो 8 घंटे और 25 मिनट में 545 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसकी औसत गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा है. जानकारी के मुताबिक ट्रेन की अधिकतम गति (एमपीएस) 130 किलोमीटर प्रति घंटा है.
Also Read: पटना पुलिस ने डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ाया कदम, ‘जांच प्लेटफॉर्म’ ऐप किया लॉन्च, जानें कैसे करेगा काम…
इस धारा के तहत होगी कार्रवाई
बता दें कि रेलवे अधिनियम की धारा 153 (जानबूझकर या लापरवाही से रेलवे से यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालना) और 154 (जल्दबाजी या लापरवाही से रेलवे से यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत ट्रेनों पर पत्थर फेंकना एक आपराधिक घटना है. इसी धारा के तहत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है.
हरियाणा चुनाव को लेकर बीजेपी की First List जारी, इन उम्मीदवारों का कटा टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










